Skip to main content

कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज रवाना होगा दर्शन के लिए

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाला भक्तों का पहला जत्था शुक्रवार को कश्मीर पहुंच गया। जम्मू के भगवती नगर बेस कैम्प से तड़के रवाना हुआ 4603 श्रद्धालुओ के जत्थे का दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीकुंड इलाके में नवयुग सुरंग पर पुलिस अधिकारियों व लोगों ने स्वागत किया। आज शनिवार को अनंतनाग में पारंपरिक 48 किमी लंबे पहलगाम मार्ग और 14 किमी लंबे बालटाल मार्ग से 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा शुरू होगी।