Skip to main content

उदयपुर से लिखी जायेगी देश के जल प्रबन्धन की नई कहानी, वाटर विजन पर कल से उदयपुर में राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस

RNE Network

देश के वाटर विजन – 2047 को लेकर आल इंडिया स्टेट मिनिस्टर्स कॉन्फ्रेंस 17 से 19 फरवरी तक उदयपुर में होगी। यहां से वाटर विजन की नई कहानी लिखी जाएगी।


केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, जल संसाधन मंत्री व अधिकारी शामिल होंगे। देश के जल संसाधन मंत्री और जल संसाधन विभाग के प्रमुख शासन सचिव स्तर के अधिकारी सहित 300 से ज्यादा प्रतिनिधि उदयपुर में जुटेंगे।

इन पर होगी चर्चा:

  1. कम से कम जल स्त्रोतों से पानी के अधिकाधिक उपयोग व संरक्षण पर चर्चा होगी।
  2. देश में नदियों को जोड़ने, जल स्वावलंबन और अभी तक के अभियान पर कॉन्फ्रेंस में चर्चा होगी।
  3. देश मे वर्ष 2047 तक के जल प्रबंधन के विजन को लेकर इस कॉन्फ्रेंस में मंथन होगा।