Skip to main content

मौसम : खुले आकाश ने किया रविवार का स्वागत, गर्मी कम, आज बादल रहेंगे

  •  मौसम आज भी ले सकता है करवट
  •  कल की बारिश देगी गर्मी से राहत

आरएनई, बीकानेर

रविवार का स्वागत बीकानेर में मौसम ने खुले आकाश से किया। कल हुई झमाझम बारिश के कारण आज सुबह उमस कम थी और गर्मी का भी अहसास कम हो रहा था। हालांकि हवाओं का जोर नहीं था। अच्छे मौसम के कारण आज मॉर्निंग वॉक के लिए लोग घरों से बाहर निकले जिसके कारण सड़कों पर खूब चहल पहल थी। कॉलोनी के पार्क आबाद थे। लोग खुले मौसम का लुत्फ ले रहे थे।

राज्य में छा रहा मानसून :

राज्य के पूर्वी व दक्षिणी हिस्सों में मानसून अपने रंग दिखा रहा है। वहां जमकर बारिश भी हो रही है। इस बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। उदयपुर, डूंगरपुर, धौलपुर, कोटा, बारां आदि के साथ कल जयपुर में भी मानसून का असर रहा। बीकानेर में भी कल जमकर बरसात हुई। लोग गर्मी से अधिक उमस से परेशान थे, उससे काफी हद तक राहत मिली।

बीकानेर में रहेंगे बादल :

मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में बादलों का डेरा रहेगा और मौसम मानसून होने के कारण कभी भी करवट ले सकता है। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान घटकर 34.5 डिग्री पर आ गिरा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 29.6 डिग्री रहा। रात दिन की बारिश के कारण ठंडी रही।