Skip to main content

स्वर्ण जयंती कॉलोनी में मकान मालकिन के शोर मचाने से चोरी की वारदात हुई नाकाम

आरएनई,बीकानेर।

ज़िले में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर में औसतन हर रोज एक चोरी की वारदात हो रही है। स्वर्ण जयंती कॉलोनी में कल देर रात दबे पांव घुसे चोरों ने चोरी का प्रयास किया, परंतु मकान मालकिन ने शोर मचाया तो चोर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। जब तक आसपड़ोस के लोग आए तब तक शातिर चोर रफू चक्कर हो गए।

ये हैं पूरा मामला

पांचू ब्लॉक के एक स्कूल में व्याख्याता राजाराम ने बताया कि वह घर पर नहीं थे। उनकी पत्नि बच्चों के साथ सो रही थी। देर रात करीब डेढ़ बजे दो युवक घर में घुसे और छत पर चले गए। छत पर कोई सामान उनके हाथ नहीं लगा तो वो सीढ़ियों से नीचे उतरे तो आवाज होने पर उनकी पत्नि की आंख खुल गई। शोर मचाने पर आरोपी घर के बाहर खड़ी की बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।