Skip to main content

प्रशासन ने यात्रियों एवं वाहनों की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए भक्तों में भारी उत्साह है। लोग बड़ी संख्या में दर्शन के लिए जम्मू पहुंच रहे हैं। वहीं प्रशासन भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने में लगा हुआ है।

अमरनाथ यात्रा के लिए 6619 तीर्थ यात्रियों का तीसरा जत्था रविवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हुआ। प्रशासन ने जत्थे के 319 वाहनों की सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 3 जुलाई से अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का भी निर्णय किया है ताकि लोगों को जम्मू पहुंचने में परेशानी न उठानी पड़े।