Skip to main content

आज खास : तिथि अष्टमी ,राहू काल 02:13 PM तक

आज का पंचांग

दिनांक : 15/05/2024

सम्वत् : 2081

मास : बैशाख कृष्ण

तिथि :अष्टमी

वार :बुधवार

सूर्योदय : 05:51 AM

सूर्यास्त :  07:15 PM

ऋतू :ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र :आश्लेषा 03:25 PM तक तत्पश्चात मघा

योग : वृद्धि 07:41 AM तक तत्पश्चात ध्रुव

करण : विष्टि 05:18 PM तक तत्पश्चात बव

चन्द्रमा : 03:25 PM तक कर्क तत्पश्चात सिंह राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य वृषभ राशि पर है

राहू काल :12:33 PM से 02:13 PM तक रहेगा

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
 लाभ  05:51 AM  07:31 AM
अमृत  07:31 AM  09:12 AM
 काल   09:12 AM  10:52 AM
 शुभ   10:52 AM  12:33 PM
  रोग  12:33 PM  02:13 PM
 उद्वेग   02:13 PM  03:54 PM
  चर   03:54 PM  05:34 PM
 लाभ  05:34 PM  07:15 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
उद्वेग  07:15 PM  08:34 PM
शुभ  08:34 PM  09:53 PM
अमृत  09:53 PM  11:13 PM
 चर  11:13 PM  12:32 AM*
 रोग   12:32 AM*  01:52 AM*
काल  01:52 AM*  03:11 AM*
लाभ   03:11 AM*  04:31 AM*
उद्वेग   04:31 AM*  05:50 AM*

         * अगला दिन

मेष राशि : नये कारोबार में कुछ तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ आपको सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। प्रेम सम्बन्धों से गलतफहमी हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अपनी कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं।

वृषभ राशि :आज आप मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। इसलिये आपको आज आराम करना चाहिये। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सुख-सुविधाओं में कमी आयेगी। अपच के कारण उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है। भोजन की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।

 

मिथुन राशि :दिन के शुरुआती भाग में आप ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं। कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम सम्बन्धों को काफी समय देंगे।

कर्क राशि :आज का दिन आपके लिये काफी अच्छा रहेगा। विवाह को लेकर परेशानियों का निवारण हो सकता है। जीवनसाथी आपके प्रति काफी सहयोगात्मक रहेगा। व्यापारिक सम्बन्धों का भरपूर लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में काम करने के कारण आपको नुकसान हो सकता है। प्रबन्धन सम्बन्धी कार्यों में उत्तम परिणाम मिलेंगे।

 

सिंह राशि :आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। अपेक्षानुसार काम न होने से आप थोड़े क्रोधित हो सकते हैं। दूसरों पर निर्भरता ज्यादा बढ़ाने से काम बिगड़ने की आशंका है। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के लम्बित होने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। शाम के समय आप अपने किसी रुचि के कार्य से जुड़ सकते हैं। इससे आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।

कन्या राशि :नये सम्बन्धों को लेकर परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। अपने लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा न करें। कारोबार में बदलाव करने से बचें। आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने वाला है। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें।
तुला राशि : आज आप नये विचारों के प्रभाव में रहेंगे। आपकी सलाह से किसी व्यक्ति का रुका हुआ काम शुरू हो सकता है। पारिवारिक मामलों को अच्छी तरह सुलझा लेंगे। योजनाओं के अनुसार काम पूरे होने से प्रसन्न रहेंगे। घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। शाम का समय मनोरञ्जन में व्यतीत हो सकता है।
वृश्चिक राशि : कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त ध्यान देना पड़ेगा। घर में अनुशासन का अभाव रहेगा। काम समय पर न होने से अशान्ति होगी। कानूनी विवाद आपके पक्ष में हल हो सकते हैं। सम्पत्ति को लेकर बड़े अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं।
धनु राशि :परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। दूसरों की आलोचनाओं से आपको दुखी नहीं होना चाहिये। आलस्य के कारण आपको नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। उच्च अधिकारी आपके काम में हस्तक्षेप कर सकते हैं। परिजनों के साथ धार्मिक यात्राओं की योजना बना सकते हैं।

 

मकर राशि :कार्यक्षेत्र में अशान्ति का वातावरण रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आज आपके पिता के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। शाम को काफी निराश महसूस कर सकते हैं। कुसंगति में फँसने से बचें।

 

कुम्भ राशि :परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अपने काम करने के तरीके में आपको बदलाव करना पड़ेगा। जॉब में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। काम की अधिकता के कारण आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

मीन राशि :आज आपके करियर की परेशानियों का निवारण हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। धन के लेन-देन में चूक परेशानी का कारण बन सकती है। वैवाहिक जीवन थोड़ा कमजोर हो सकता है।