Skip to main content

तुहिनकान्त ने नियुक्ति के बाद संभाला सेबी चीफ का पद, सेबी के 11 वें चेयरमेन के रूप में कार्यभार संभाला

RNE Network

पिछले काफी समय से अडानी के मामले में विवादों का शिकार हुई सेबी व उसकी चीफ माधबी पुरी बुच की जगह सेबी के नए चीफ की नियुक्ति हो गई थी। संसदीय समिति व माधबी के बीच भी काफी टकराहट रही थी। विपक्ष भी लगातार उनको अडानी के मुद्दे पर घेरे हुए था। उनकी जगह तुहिन कांत पांडे को नया सेबी चीफ नियुक्त किया गया था।तुहिन कांत पांडे ने कल पूंजी बाजार नियामक सेबी के 11 वें चेयरमेन के रूप में कार्यभार संभाल लिया। वे अब तक वित्त सचिव के रूप में सेवाएं दे रहे थे। तुहिन कांत ने माधबी बुच की जगह ली है। जिनका 3 साल का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो गया था।