
राज्य के दो मंत्रियों व एक विधायक ने की कानून मंत्री मेघवाल से मुलाकात, समसामयिक विषयों, विकास पर हुई कानून मंत्री से बात
RNE Network.
राजस्थान सरकार के दो महत्त्वपूर्ण मंत्रियों ने आज सुबह दिल्ली में केंद्रीय कानून व विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात की। इन दो मंत्रियों के साथ एक भाजपा विधायक भी थे।
कानून मंत्री मेघवाल से मिलने वालों में राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेडम व राज्य के कानून मंत्री जोगाराम पटेल शामिल थे। इन मंत्रियों के साथ सादुलशहर के विधायक गुरुवीर बराड़ भी थे। इन तीनों नेताओ से केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मेघवाल ने खास तौर पर अपने संसदीय क्षेत्र बीकानेर के विकास कार्यों पर बात की। राज्य के समसामयिक विषयों पर भी इन नेताओं से मेघवाल की बात हुई।