Skip to main content

उपचुनाव में कुल 493 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे

  •  सुबह 7 बजे शुरू होगा मतदान
  •  मतगणना 1 जुलाई को होगी

आरएनई, बीकानेर

देशनोक नगर पालिका के एक रिक्त वार्ड के लिए उप चुनाव कल होगा। वार्ड संख्या 4 के लिए हो रहे इस उप चुनाव में कल मतदान का दिन है।
जिला निर्वाचन विभाग की जानकारी के अनुसार मतदान दल आज प्रशिक्षण के बाद रवाना होगा।

इस उप चुनाव के लिए मतदान कल सुबह 7 बजे आरम्भ होगा और शाम 5 बजे तक मतदाता वोट डाल सकेंगे। इस अवधि में इस वार्ड के 493 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

इनमें 273 पुरुष व 220 महिला मतदाता हैं। मतगणना 1 जुलाई को सुबह 9 बजे आरम्भ होगी। मतगणना के तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी माणक चंद व कांग्रेस के प्रत्याशी कैलाश बोरड़ में सीधी टक्कर है। भाजपा के एक पार्षद के निधन के कारण ये उप चुनाव हो रहा है।