Skip to main content

छठे चरण का चुनाव प्रचार थमा, 58 लोकसभा सीटों पर 889 उम्मीदवार मैदान में

** 8 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान
** कल शाम प्रचार भी थमा
** दिल्ली व हरियाणा की सीटों पर भी पड़ेंगे वोट

आरएनई, नेशनल ब्यूरो। 

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में कल 8 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोट पड़ेंगे। जिसमें कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है। इन सीटों पर चुनाव प्रचार कल शाम थम गया। कल प्रियंका गांधी हरियाणा में तो राहुल गांधी दिल्ली में सक्रिय रहे। पीएम मोदी पंजाब के चुनावी दौरे पर रहे।

चुनाव के छठे चरण में जिन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर है उनमें मेनका गांधी, भूपेंद्र हुड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बीजेडी के प्रणब प्रकाश दास, कन्हैया कुमार, मनोहर लाल खट्टर आदि शामिल हैं। इनकी किस्मत का फैसला कल ईवीएम में बंद होगा।

दिल्ली और हरियाणा में भी कल वोट पड़ेंगे। इन राज्यों में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है। आप दिल्ली में 4 व कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
चुनाव आयोग के अनुसार छठे चरण के चुनाव में 58 लोकसभा सीटों पर 889 उम्मीदवार मैदान में है।