Skip to main content

मौसम : उमस व बादलों से दिन की शुरुआत, गांव तरबतर, शहर तरस रहा

  • आज बादल छाये हुए रहेंगे
  • गांवों पर मेघ मेहरबान

RNE, Bikaner.

बीकानेर में नये सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत उमस ब बादलों से हुई। हवा न होने के कारण उमस ज्यादा सता रही थी। मॉर्निंग वॉक करने वाले भी ज्यादा देर चल नहीं पा रहे थे। कल भी दिन भर बादल तो शहर पर छाये रहे मगर बरसे नहीं। आज भी दिन में बादलों का डेरा शहर में रहेगा।

गांवों में जमकर बारिश

बीकानेर के गांवों में कल बारिश मेहरबान रही। किसान इससे बहुत खुश थे। मूंग, मोंठ, ग्वार, बाजरे की बुवाई में इससे बड़ी मदद मिलेगी। बीकानेर के खाजूवाला, छत्तरगढ़ व लूणकरणसर में जमकर बादल बरसे। महाजन व उनके कस्बों अर्जनसर, जैतपुर में बारिश मेहरबान रही। खाजूवाला में भी 10 से 15 अंगुल बारिश हुई। लूणकरणसर भी बारिश में नहा गया। मानसून जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बरस रहा है।


शहर में तापमान गिर रहा

शहर में बादल तो कल भी दिन भर रहे मगर बरसे नहीं। बादलों के कारण तापमान जरूर गिर गया। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री पर आ गिरा तो न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आप धूप निकलेगी और हल्के बादल छाए रहेंगे।