Skip to main content

मौसम : साफ सुथरी सुबह, गर्मी का असर कम, दिन में धूप रहेगी

** राज्य में भी बदला मौसम
** 17 तक बारिश नहीं होगी

RNE ,BIKANER

बीकानेर में रविवार की सुबह साफ सुथरी थी। न आकाश में बादल थे और न कल की तरह हवाएं चल रही थी। गर्मी और उमस भी नहीं थी। रात ठंडी थी इस कारण सुबह भी गर्मी का अहसास नहीं था। लोग जल्दी ही मॉर्निंग वॉक के लिए निकल लिए थे। अवकाश का दिन होने के कारण आज सड़कों पर चहल पहल अधिक थी।

राज्य में भी बदल गया मौसम

राज्य में लंबे समय से चला आ रहा बारिश का दौर अब थम गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 4 दिन यानी 17 सितम्बर तक बारिश बहुत कम होने की संभावना है।

मानसून की रिकॉर्ड बारिश

राज्य में इस बार मानसून की रिकॉर्ड बारिश हुई है। इस सीजन में 1 जून से 13 सितम्बर तक ओसत बारिश 414.5 मिमी होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 668.3 मिमी बारिश हो चुकी है। केवल झालावाड़ को छोड़कर को छोड़कर शेष सभी जिलों में बारिश ओसत से अधिक हुई है।

बीकानेर में गिर रहा पारा

बीकानेर में भी मौसम बदल रहा है। अब तापमान में लगातार कमी हो रही है। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 33.8 तो न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा।