Skip to main content

West Bengal : ब्लास्ट में 8 की मौत, इनमें 4 बच्चे, 4 महिलाएं

  • पटाखा निर्माता के घर में आग, दो सिलेन्डर फटने की जानकारी
  • shubhendu अधिकारी का आरोप- बम बनाने की अवैध फैक्ट्री चल रही थी

RNE Kolkata.

पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले से दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां एक मकान में जबर्दस्त विस्फोट के साथ ही 08 व्यक्तियों की मौत हो गई। इनमें 04 बच्चे और 04 महिलाएं शामिल है। ये सभी एक ही परिवार के हैं। इसके साथ ही परिवार की तीन लोग लापता है। ऐसे में मौतों की संख्या बढ़ भी सकती है।घटना पाथर प्रतिमा इलाके के ढोलाघाट गांव में सोमवार देर रात को हुई। सुंदरबन जिले के SP कोटेश्वर राव ने बताया कि शुरुआती जांच में 2 गैस सिलेंडर में ब्लास्ट की जानकारी है।ब्लास्ट में इनकी मौत :

ब्लास्ट में जान गंवाने वालों में प्रभावती बनिक (80 वर्ष), अरविंद बनिक (65 वर्ष), स्वांतना बनिक (28 वर्ष), अर्नब बनिक (9 वर्ष), अनुष्का बनिक (6 वर्ष), अस्मिता (6 महीने), अंकित (6 महीने) और सुतापा जाना शामिल हैं।

आरोप-प्रत्यारोप :

भाजपा विधायक और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यहां क्रूड बम बनाने की अवैध फैक्ट्री चल रही थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पुलिस प्रशासन घटना को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।TMC विधायक समीर कुमार ने कहा कि पीड़ित परिवार का घर से कुछ मीटर की दूरी पर लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री थी। हो सकता है कि घर में पटाखों का कच्चा माल रखा गया हो, जिससे यह हादसा हुआ हो।पुलिस ने कहा सिलेन्डर विस्फोट :

सुंदरबन जिले के एसपी कोटेश्वर राव ने कहा कि घर में कोई अवैध पटाखा फैक्ट्री नहीं थी। प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि हादसे वाले घर में कई सालों से पटाखे बनाने का काम होता था। बनिक परिवार में कुल 11 सदस्य रहते थे। जिनमें से 3 अभी लापता हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग सिलेंडर में विस्फोट के कारण लगी थी।