Skip to main content

मौसम : अधिकतम तापमान में गिरावट, पश्चिमी विक्षोभ बदल सकता है मौसम

आरएनई, बीकानेर। 

दिन के अधिकतम तापमान में पिछले 5 दिन से लगातार हो रही कमी के कारण सर्दी का हल्का असर बढ़ गया है। शाम को ठंड थोड़ी बढ़ने लगती है। कल शाम के बाद तो लोगों को वापस कुछ गर्म कपड़े पहनने पड़े। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 26 – 27 को सक्रिय रहेगा। उसके कारण कहीं कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।

वहीं तीव्र पश्चिम विक्षोभ 1 – 2 मार्च को सक्रिय होने की प्रबल संभावना है, उसका असर रहेगा। मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 25.8 डिग्री पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 13.5 रहा। ह्यूमिडिटी भी बढ़कर 57 प्रतिशत हो गई। रविवार की सुबह आकाश खुला था। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम शुष्क रहेगा।