Skip to main content

पुणे पुलिस ने ठगी के मामले में महिला को हरियाणा से किया गिरफ्तार

आरएनई,नेटवर्क।

साइबर फ्रॉड के चार करोड़ की ठगी के मामले में गिरफ्तार महिला ने पुलिस को फुटबाल बना दिया। महाराष्ट्र पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। महिला कोटा में एक लॉज में भी रुकी और पुलिस को भनक लगने के बाद लॉज से भी निकल गई। महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने इस महिला को चार करोड़ की ठगी के मामले में हरियाणा से गिरफ्तार किया था। पुणे पुलिस ने महिला के फरार होने के मामले में जीआरपी पुलिस को रिपोेर्ट दी है। जीरआरपी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जीआरपी कोटा के सीआई मनोज सोनी ने बताया कि पुणे की साइबर सेल की एक टीम ने हरियाणा से एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया था। महिला पर चार करोड़ के साइबर फ्रॉड का आरोप है। पुणे पुलिस महिला को 17 फरवरी को दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से पनवेल के लिए दुरंतो एक्सप्रेस में ऐसी कोच में सवार हुए थे। यह ट्रेन दिल्ली से रात 9:40 पर रवाना हुई थी और यह महिला रतलाम से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई।

पुलिस ने सुबह देखा तो महिला गायब

पुलिस रात में ट्रेन रवाना होने के बाद पूरी चौकसी के साथ में पुणे पहुंचने के इंतजार में थी, लेकिन उनके होश उस समय उड़ गए जब उन्होंने सुबह उठने के बाद आरोपी महिला को सीट से गायब देखा। महिला के फरार होने की जानकारी उन्हें 7 बजे रतलाम पहुंचने पर मिली। महिला कोटा में ट्रेन से उतर कर फरार हो गई थी। पुणे पुलिस के सब इंस्पेक्टर प्रमोद खरात के साथ पांच अन्य पुलिसकर्मी आरोपी महिला को लेकर पुणे जा रहे थे। कांस्टेबल पूजा और नीलेश आरोपी महिला की नजदीक वाली बर्थ पर ही सोए थे, जबकि बाकि पुलिसकर्मी थोड़ी दूर की बर्थ पर थे। पुलिसकर्मियों की नींद में होने का फायदा उठाकर महिला फरार हो गई।

कोटा में कुछ घंटे रुकी महिला

पुणे पुलिस ने शिकायत में यह भी बताया है कि आरोपी महिला को हथकड़ी लगी हुई थी, लेकिन वह हथकड़ी खोलकर फरार हुई है। सीआई मनोज सोनी का कहना है कि फरार होने के बाद ठगी की आरोपी महिला कोटा के माला रोड स्थित एक लॉज में कुछ घंटे रुकी थी। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस ने इसकी पुष्टी की है, लेकिन इससे पहले कि पुलिस वहां पहुंचती, आरोपी महिला वहां से फरार हो गई।