Skip to main content

राम भक्तों का सैलाब दर्शन को बेताब, 48 दिनों में एक करोड़ लोगों ने दर्शन किये

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

अयोध्या धाम में बने रामलला के मंदिर के दर्शन करने वालों की संख्या हर दिन कम होने के बजाय लगातार बढ़ रही है। पूरे देश से लोग अयोध्या आकर रामलला के दर्शन कर रहे हैं। लोगों की आस्था को देखते हुए सरकार ने कई विशेष रेलगाड़ियां, बसें व उड़ाने चलाई है।जिनमें लोगों को जगह तक नहीं मिल पा रही है। राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार 10 मार्च तक एक करोड़ लोगों ने रामलला के दर्शन कर लिए है और ये संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है।