Skip to main content

BIKANER NEWS : JNV कॉलोनी थाना का मामला, जमीन के पारिवारिक विवाद में जान देने की धमकी, दो घंटे बाद नीचे उतारा (वीडियो वायरल)

आरएनई, बीकानेर।

बीकानेर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। लगभग 70 की उम्र के एक बुजुर्ग पेड़ पर चढ़ गए और जान देने की धमकी दे डाली।


आस-पास लोग एकत्रित होने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लगभग दो घंटे चली मशक्कत के बाद खुद बुजुर्ग को चक्कर आने लगे। ऐसे में सीढ़ी की मदद से उन्हें नीचे उतारा।थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार के मुताबिक मामला बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के पटेल नगर का है। यहां रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग मोखराम का परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के बीच बीकानेर में गुरूवार सुबह बुजुर्ग खेजड़ी के पेड़ पर काफी ऊंचाई पर चढ़ गए थे।

हालांकि पुलिस अधिकारी ने आत्महत्या की धमकी जैसी किसी बात से अनभिज्ञता जताई है लेकिन यह माना है कि लगभग डेढ से दो घंटे ऊपर रहे बुजुर्ग को खुद चक्कर आने लगे। उन्हें पुलिस ने मदद देकर नीचे उतारा। इससे इतर घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति की आवाज है और वह अपने सालों पर जमीन हड़पने जैसे आरोप लगा रहे है। इस बीच पेड़ के नीचे भी एक-दो व्यक्ति, एक महिला सहित कई लोगों की आवाजाही दिख रही है। आवाजें आ रही हैं। कुल, मिलाकर राहत की बात यह है कि पूरे मामले में कोई जान-माल की हानि नहीं हुई।