Skip to main content

व्यवस्था में जुटे कार्यकर्ता, पीले चावल बाँटकर दिया निमंत्रण

आरएनई,नोखा। 

रामनवमी के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा संचालित रामनवमी महोत्सव समिति नोखा के सानिध्य में लाहोटी चौक से आयोजित होने वाली विशाल हिंदू चेतना यात्रा के लिए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ बस्ती रचना के आधार पर अलग अलग बस्तियों में पीले चावल बाँट कर सभी से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पदयात्रा में सम्मिलित होने के लिए निवेदन कर रहे थे।

जिला मंत्री सतीश झंवर, दिनेश समदड़िया, प्रकाश चंद, आदि कार्यकर्ता रीको इंडस्ट्रियल एरिया, कृषि ऊपज मंडी में, यात्रा संयोजक रामरतन पंचारिया, चंद्रप्रकाश डेलू, रविन्द्र बिश्नोई, राजेश सारस्वत के साथ कार्यकर्ता जेल सदर, भूरा चौक, द्वारिका कॉलोनी में चंपालाल सारण, पंकज जोशी, महेश पारीक, मनोज सुथार के साथ अनेक कार्यकर्ता उगमपुरा, राठी खेड़ी नवलबस्ती में सम्पर्क में जुटे हुए थे।

गजेश सारस्वत राम सारस्वत, भवानी शंकर के साथ अनेक कार्यकर्ता रोड़ा रोड़ व रोड़ा गांव में जनसम्पर्क में जुटे हुए हैं। रेवंत छींपा, तुलसीराम उपाध्याय, मालचंद सोनी, पंकज जोशी, जयकिशन रेगर रविन्द्र बिश्नोई आदि कार्यकर्ता जोरावरपुरा, पट्टी पेड़ा रोड़, तहसील रोड़, सुजानगढ़ रोड़ क्षेत्र में जन सम्पर्क में व्यस्त रहे । राजेश सारस्वत एवं उनकी टीम ने यात्रा के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया।

विहिप के जिला मंत्री सतीश झंवर के अनुसार 13 अप्रैल सायं 4 बजे विशाल हिन्दू चेतना पदयात्रा नोखा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर कर गुजरेगी। समाज में यात्रा के लिए उत्साह देखा जा रहा है। जिला कोषाध्यक्ष रामरतन पंचारिया के अनुसार संत श्री रामाचार्य महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि ऊपज मंडी समिति के अध्यक्ष शिव कुमार डेलू करेंगे।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक शिवनारायण झंवर विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

विहिप के जोधपुर प्रान्त मंत्री परमेश्वर जोशी इस यात्रा की सभा के मुख्य वक्ता रहेंगे। प्रखंड मंत्री रेवंत छींपा के अनुसार नगर के प्रमुख चौराहों को समाज के सहयोग से भगवामय सजावट से सजाया जा रहा है। बड़ी संख्या में मातृ शक्ति का भी उपस्थिति रहेगी। यात्रा में अनेक सजीव झांकियों का चित्रण किया जायेगा।