Skip to main content

झामुमो उम्मीदवार कल्पना की राजनीति में एंट्री, गांडेय विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन भरा

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन ने कल विधानसभा उप चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। इसके साथ ही कल्पना की राजनीति में एंट्री हो रही है। उनके पति हेमंत सोरेन खान घोटाले के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं।

कल्पना ने पिछले दिनों इंडिया गठबंधन की रैली में भी भाग लिया था। उनसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता पहले पति की अनुपस्थिति में चुनाव प्रचार में उतर चुकी है।

जेल में बंद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने कल झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट से झामुमो पार्टी से अपना नामांकन दाखिल किया। इस सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ ही 20 मई को विधानसभा उप चुनाव होना है।