Skip to main content

Kolayat .. सुबह महाआरती में पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु, की मानव कल्याण की प्रार्थना

आरएनई न्यूज कोलायत   

गंगा सप्तमी के अवसर पर कपिल सरोवर किनारे स्थित प्राचीन गंगा माता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना हुई। मां गंगा की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान बडी संख्या में श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन के लिए पहुंचे।

गंगा माता मंदिर के मुख्य पुजारी विनोद कुमार सेवग के अनुसार मंगलवार को गंगा सप्तमी पर अलसुबह मां गंगा की प्रतिमा का विधिवत् रूप से पूजन किया गया, इसके बाद श्रृंगार कर आभूषण पहनाएं गए। सुबह महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

इस दौरान नाना प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर मानव कल्याण की प्रार्थना की गई। दोपहर को पुजारी मनोज कुमार सेवग ने माता गंगा की कथा का वर्णन किया। जिसमें बताया गया कि माता गंगा कलयुग में मोक्ष का एकमात्र रास्ता है।

ब्रहमा के कमंडल से निकली मां गंगा के दर्शन मात्र से मनुष्य भवसागर तार लेता है। इस दौरान शाकद्वीपीय समाज द्वारा आने वाले श्रद्धालूओं के लिए मिल्कशेक की व्यवस्था की गई। जिसमें रामनिवास सेवग, मुरलीधर सेवग, राजेन्द्र सेवग, कामेश सेवग, कपिल सेवग, भरत सेवग आदि मौजूद थे।