Skip to main content

8 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान आरम्भ, 486 सीटों पर पूरा होगा मतदान

** मेनका गांधी, धर्मेंद्र प्रधान, महबूबा कि भाग्य का होगा फैसला
** दिल्ली व हरियाणा की सभी सीटों पर पड़ रहे वोट
** राहुल, सोनिया भी आज करेंगे मतदान

आरएनई, बीकानेर

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में आज 8 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान आरम्भ हो गया है। अब लोकसभा चुनाव का केवल एक चरण बचा है जिसमें 1 जून को वोट डाले जाएंगे। आज देश की राजधानी दिल्ली की 7 व हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भी वोटिंग शुरू हुई है। आज दिल्ली की 7, बिहार की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, ओडिसा की 6, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिमी बंगाल की 8 और जम्मू कश्मीर की 1 सीट पर वोट पड़ रहे हैं।

इनका भाग्य दाव पर

आज जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे उनमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मेनका गांधी, महबूबा मुफ्ती, संवित पात्रा, भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी, कन्हैया कुमार, सोमनाथ भारती, दीपेंद्र हुड्डा, राज बब्बर, बांसुरी स्वराज, निरहुआ, मनोहर लाल खट्टर आदि शामिल है।

486 सीटों पर पूरा होगा मतदान
आज छठे चरण के मतदान के बाद लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 486 सीटों पर मतदान पूरा हो जायेगा। पहले चरण में 102, दूसरे में 88, तीसरे में 93, चौथे में 96 व पांचवे चरण में 49 सीटों पर मतदान हुआ था। अंतिम और सातवें चरण में 1 जून को वोट पड़ेंगे। परिणाम 4 जून को आयेगा।

राहुल, सोनिया आज डालेंगे वोट
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी आज दिल्ली में मतदान करेंगे। उनका जिस लोकसभा क्षेत्र में वोट है वहां कांग्रेस का उम्मीदवार नहीं है। समझौते में दिल्ली की ये सीट आम आदमी पार्टी के पास है और उन्हीं का उम्मीदवार यहां से चुनाव लड़ रहा है।