Skip to main content

संतों ने स्वाभिमान यात्रा निकाल किया प्रदर्शन, यात्रा को विश्व हिंदू परिषद का भी पूर्ण समर्थन

आरएनई, नेशनल ब्यूरो।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ संतों ने शुक्रवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। संतों ने नंगे पेरों कोलकाता के माँ शारदा आश्रम से स्वामी विवेकानंद आश्रम तक पैदल मार्च निकाला है। गौरतलब है कि इस यात्रा को विश्व हिंदू परिषद का भी पूर्ण समर्थन था।

जाने क्या है, संतों के प्रदर्शन की वजह

सूत्रों के अनुसार संत समाज के प्रदर्शन की प्रमुख वजह करीब एक सप्ताह पहले जलपाईगुड़ी स्थित रामकृष्ण आश्रम में कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया था। हमलावरों ने 4 से 5 मंदिरों में तोड़फोड़ की।

इसी के साथ ही ममता बनर्जी का जयरामबाटी की चुनावी सभा में विवादित बयान जिसमें ममता ने रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम को दिल्ली से भाजपा का निर्देश लेने वाला और भाजपा का नुमाइंदा बता दिया।

ममता यहीं नहीं रुकी उन्होंने पिछले महीने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में रामनवमी की धर्मयात्रा में हुए दंगों का आरोप भारत सेवाश्रम के संत कार्तिक महाराज पर जड़ दिया।कुछ राजनीतिक पंडितों का अनुमान है कि चुनाव के मध्य मुख्यमंत्री ऐसे विवादित बयान देकर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रही है।