Skip to main content

आज खास : तृतीया शाम 06.06 बजे तक, राहू काल शाम 05:42 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 26/05/2024

सम्वत् : 2081

मास : ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष

तिथि : तृतीया शाम 06.06 बजे तक तत्पश्चात चतुर्थी

वार : रविवार

सूर्योदय : 05:43 AM

सूर्यास्त :  07:25 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:06 बजे से दोपहर 01:01 बजे तक रहेगा

दिनमान : 13/41/06 घंटे

नक्षत्र : मूला सुबह 10:36 बजे तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा

योग : साध्य सुबह 08:31 बजे तक, तत्पश्चात शुभ

करण : वणिज प्रातः 06:35 बजे तक, तत्पश्चात भद्रा विष्टि शाम 06:06 बजे तक, तत्पश्चात बव 05:32 AM तक तत्पश्चात बालव

चन्द्रमा : आज धनु राशि में रहेगा

सूर्य : सूर्य वृषभ राशि पर है

राहू काल : आज शाम 05:42 बजे से शाम 07:25 बजे तक रहेगा

दिशा शूल : पश्चिम दिशा में

शिववास : क्रीड़ा में शाम 06:06 बजे तक तत्पश्चात कैलाश पर

आज के त्यौहार एवं व्रत : संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
  उद्वेग  05:46 AM  07:28 AM
  चर  07:28 AM  09:10 AM
  लाभ  09:10 AM  10:51 AM
  अमृत  10:51 AM  12:33 PM
  काल  12:33 PM  02:15 PM
   शुभ   02:15 PM  03:57 PM
   रोग   03:57 PM  05:39 PM
   उद्वेग   05:39 PM  07:20 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
  शुभ  07:21 PM  08:39 PM
 अमृत  08:39 PM  09:57 PM
  चर  09:57 PM  11:15 PM
  रोग   11:15 PM  12:33 AM*
  काल  12:33 AM*  01:51 AM*
  लाभ 01:51 AM*  03:09 AM*
 उद्वेग   03:09 AM*  04:27 AM*
  शुभ   04:27 AM*  05:45 AM*

         * अगला दिन

मेष राशि : आज का दिन आप शान्तिपूर्वक बिताना चाहेंगे। उत्तम भोजन का आनन्द ले सकते हैं। रिश्तेदारों से लम्बे समय के बाद बात हो सकती है। वैवाहिक जीवन को आपको पर्याप्त समय देना चाहिये। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ा सकता है। आज आपको ज्यादा काम में व्यस्त होने के बजाय अपनों को समय देना चाहिये।

वृषभ राशि : मन में किसी नकारात्मक विचार को लेकर परेशानी हो सकती है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। पड़ोसियों से आप नाखुश रह सकते हैं। व्यापार को लेकर कुछ परेशानियाँ सामने आ सकती हैं। हीनता की भावना से आपको बचना चाहिये।

मिथुन राशि : आज आप गृहस्थ सुख का भरपूर आनन्द लेंगे। जिन लोगों का विवाह तय नहीं हो रहा था, उनके लिये दिन काफी शुभ है। आसपास के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम आराम से होते रहेंगे। दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है। विदेश यात्रा पर जाने की योजना भी आज बना सकते हैं।

कर्क राशि : नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब बदलने के लिये प्रयासरत हो सकते हैं। किसी अच्छी खबर को लेकर मन में आशा रहेगी। बड़े भाई-बहनों और मित्रों से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है। नया घर या वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। कान और गले में कुछ परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि : व्यापार में अपेक्षा के अनुसार परिणाम मिलने की सम्भावना कम है। आपको कई सारे कार्य एक साथ करने पड़ सकते हैं। दिखावे के लिये आप धन खर्च करेंगे। बजट का ध्यान अवश्य रखें। सन्तान के व्यवहार को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आज पिता का उत्तम सहयोग मिल सकता है।

कन्या राशि : आज आप कई लोगों के साथ मिलेंगे। इससे आपके अनुभव में वृद्धि होगी। बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप अपनी गलतियाँ पहचान पायेंगे। अधिकारी वर्ग से आपको सावधान रहना चाहिये। कुछ लोग आपका अपमान करने का प्रयास कर सकते हैं।
तुला राशि : किसी पर भी आँख मूँदकर विश्वास न करें। यात्रा के दौरान कुछ परेशान हो सकते हैं। नयी नौकरी के ऑफर मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको काफी सावधानीपूर्वक लोगों से बातचीत करनी चाहिये। ऐसा न हो की लोग आपकी बातों का मतलब गलत निकाल लें। धन की समस्या दूर होगी।
वृश्चिक राशि : जीवनसाथी को लेकर आज आप कुछ परेशान हो सकते हैं। व्यवसाय में लोग आपको धोखा देने का प्रयास कर सकते हैं। यदि आप पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो आज आपको सावधान रहना चाहिये। अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें। नये कपड़े और आभूषणों में धन खर्च कर सकते हैं।
धनु राशि : दिन की शुरुआत अच्छी खबरों से होगी। गुप्त शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है। आप परिवार के साथ काफी अच्छे समय का आनन्द लेंगे। कार्यक्षेत्र में सब काम आसानी से होते रहेंगे। उच्च पद पर आसीन लोग आपका सम्मान करेंगे। किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर राशि : आज आप घर पर कुछ बोरियत महसूस करेंगे। सन्तान को लेकर परेशानी दूर होने से मन कुछ शान्त होगा। अपने खानपान की आदतों पर नियन्त्रण रखें। विवाह को लेकर कुछ परेशानी झेलनी पड़ेगी। दूसरों के काम पर ज्यादा ध्यान न दें। आँखों में कुछ समस्या हो सकती है।

कुम्भ राशि : अपनी बातों से आप काफी लोगों को प्रभावित करेंगे। नयी सम्पत्ति में निवेश करने के लिये दिन बेहद शुभ है। पारिवारिक जीवन काफी सुखद रहेगा। घर पर मेहमानों के आने से घर में रौनक हो सकती है। लोग आपसे सलाह की अपेक्षा रखेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन राशि : आज आप नया काम शुरू करने के लिये काफी उत्सुक रहेंगे। सोशल मीडिया में आपका काफी समय बीतेगा। और आप इसको लेकर काफी खुश भी रहने वाले हैं। दाम्पत्य जीवन रोमान्टिक रहेगा। जिन लोगों की पदोन्नति लम्बे समय से रुकी हुयी थी, उनके लिये दिन भाग्यशाली रहेगा। छोटे भाई-बहन को लेकर शुभ खबर मिल सकती है।