Skip to main content

आज खास : अष्टमी सुबह 09:38 बजे तक, राहू काल सुबह 10:51 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 31/05/2024

सम्वत् : 2081

मास : ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष

तिथि : अष्टमी सुबह 09:38 बजे तक तत्पश्चात नवमी

वार : शुक्रवार

सूर्योदय : 05:42 AM

सूर्यास्त :  07:27 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

दिनमान : 13/45/02 घंटे

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:07 बजे से दोपहर 01:02 बजे तक रहेगा

नक्षत्र : शतभिषा प्रातः 06:14 बजे तक तत्पश्चात पूर्वाभाद्रपद रात्रि 04:48 बजे तक तत्पश्चात उत्तराभाद्रपद

योग : विष्कुम्भ शाम 06:05 बजे तक तत्पश्चात प्रीति

करण : कौलव सुबह 09:38 बजे तक तत्पश्चात तैतिल रात्रि 08:32 तक तत्पश्चात गर

चन्द्रमा : आज कुम्भ राशि में आएगा

सूर्य : सूर्य वृषभ राशि पर रहेगा

राहू काल : आज सुबह 10:51 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा

दिशा शूल : पश्चिम दिशा में

शिववास : गौरी के साथ सुबह 09:38 बजे तक तत्पश्चात सभा में

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
   चर  05:44 AM  07:27 AM
  लाभ  07:27 AM  09:09 AM
 अमृत   09:09 AM  10:52 AM
  काल  10:52 AM  12:34 PM
   शुभ  12:34 PM  02:16 PM
   रोग   02:16 PM  03:59 PM
  उद्वेग   03:59 PM  05:41 PM
   चर   05:41 PM  07:24 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
  रोग  07:24 PM  08:41 PM
  काल  08:41 PM  09:59 PM
  लाभ  09:59 PM  11:16 PM
 उद्वेग  11:16 PM  12:34 AM*
  शुभ  12:34 AM*  01:52 AM*
 अमृत 01:52 AM*  03:09 AM*
  चर   03:09 AM*  04:27 AM*
  रोग   04:27 AM*  05:44 AM*

         * अगला दिन

मेष राशि : आज आप किसी फाइनेन्शियल मामले को सुलझाने में व्यस्त हो सकते हैं। आप अपने खर्चों का प्रबन्धन करने का प्रयास करेंगे। यद्यपि आप व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में उत्सव जैसा माहौल हो सकता है। उत्तम भोजन का आनन्द लेंगे।

वृषभ राशि : विवाह से जुड़े मामलों पर चर्चा के लिये आज का दिन शुभ है। कई दिनों से जिस मामले को लेकर आप अनिर्णय की स्थिति से जूझ रहे थे, उस पर आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कानूनी मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि : आप अपनी आर्थिक स्थिति से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। मन में अनहोनी का भय हो सकता है। यदि आपने किसी से कर्ज लिया है तो उसे लेकर भी विवाद होने की आशंका है। आज आपको किसी से भी झगड़ने से बचना चाहिये। सावधान होकर परिस्थितियों का आकलन करें, शीघ्र ही आपको सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। यात्राओं पर धन खर्च होगा।

कर्क राशि : आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से शुभ नहीं है। लोग आपको गलत समझ सकते हैं। धन को लेकर परेशानियाँ भी साथ में जुड़ सकती हैं। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। बाहर के और अशुद्ध खानपान से बचें। उल्टी-दस्त की शिकायत होने की आशंका है।

सिंह राशि : व्यवसाय में नये प्रयोग की योजना बना सकते हैं। आपके काम से कई लोग प्रभावित रहेंगे। जॉब कर रहे लोग अपनी पदोन्नति को लेकर अधिकारियों से चर्चा कर सकते हैं। युवा प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चर्चा कर सकते हैं। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपकी मनोकामनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि : आज महँगे उत्पादों की खरीदारी करने से बचें। आपकी अपेक्षा के अनुसार वस्तुओं के मिलने के योग कम हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की डाँट खानी पड़ सकती है। सरकारी कार्यों में कुछ रुकावट सम्भव है। उच्च अधिकारी आपके ऊपर अनावश्यक दबाव डालने का प्रयास कर सकते हैं। किन्तु आप समझदारी पूर्वक काफी समस्याओं को सुलझा भी लेंगे।
तुला राशि : आज आप नयी और रोचक विषयों पर जानकारी लेने को उत्सुक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव को लेकर व्याकुल हो सकते हैं। गूढ़ विद्याओं से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। आपको स्वप्न के माध्यम से भविष्य के संकेत मिल सकते हैं। किसी उधार को चुकता करने के लिये दिन उत्तम है।
वृश्चिक राशि : आज आप जीवनसाथी से किसी कारण नाराज हो सकते हैं। आपको मेहनत का सार्थक परिणाम नहीं मिल रहा है। व्यवसाय में धन लाभ होगा। इसके बावजूद आपको कुछ मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धन से जुड़े मामलों को लेकर सावधान रहें।
धनु राशि : आप अपने आसपास के लोगों पर अपना प्रभाव बनाये रखेंगे। जॉब में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। गलत कार्यों में लिप्त लोगों की छवि खराब हो सकती है। गुप्त शत्रुओं की पहचान करने में सफलता मिलेगी। जो कार्य किसी कारणवश रुक गये थे, उनकी वैकल्पिक व्यवस्था हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

मकर राशि : आज आप सन्तान को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं, लेकिन आपकी चिन्ता का समाधान अवश्य ही हो जायेगा। घर बदलने का विचार कर सकते हैं। आय बढ़ाने के नये विकल्पों की खोज कर सकते हैं। दार्शनिक विषयों के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा।

कुम्भ राशि : आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। पुराने निवेश का आपको लाभ प्राप्त होगा। नया घर खरीदना चाह रहे हैं तो इच्छानुसार डील मिल सकती है। मित्रों की सहायता कर सकते हैं। आपका सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि : अनावश्यक यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। गले में दर्द और जुकाम की शिकायत हो सकती है। आज लोगों से सोच-समझकर ही बातें करें। आध्यात्मिक चर्चाओं से मन शान्त होगा। व्यापारियों को अपनी दुकान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा।