Skip to main content

मौसम : खुला आकाश मगर हल्की हवा, धूप निकलेगी, आंधी का दिया अलर्ट

  • 17 जिलों में आज आंधी बारिश का अलर्ट
  • प्री मानसून की राज्य में गतिविधियां शुरू

आरएनई, बीकानेर

रविवार का दिन खुले आकाश से शुरू हुआ। हवा जरूर चल रही थी। इसके कारण सड़कों पर आवाजाही अधिक थी। मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या भी आज अवकाश के कारण अधिक थी। कॉलोनियों के पार्क आज ज्यादा आबाद थे। वहां महिलाओं व बच्चों की संख्या काफी अधिक थी। हवा के पीछे उमस का अहसास भी सुबह था, क्योंकि रात गर्म थी।

17 जिलों में आंधी, बारिश का अलर्ट
राज्य में प्री मानसून की गतिविधियां आरम्भ हो चुकी है। राज्य के कई हिस्सों में कल बारिश हुई और कई जिलों में आंधी भी चली। 18 जून के बाद राज्य में प्री मानसून की गतिविधियां तेज होगी।

मौसम केंद्र जयपुर ने आज बीकानेर, बांसवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, प्रतापगढ़, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जालोर व पाली में आंधी, बारिश की संभावना जताई है। इन जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती है।

बीकानेर में धूप भी निकलेगी
बीकानेर में आज मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान 31.9 तक जा पहुंचा। ह्यूमिडिटी 24 प्रतिशत थी। आज बीकानेर में तेज हवाओं, आंधी की संभावना है।