Skip to main content

Bikaner : जयपुर-श्रीगंगानगर बाईपास पर एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत

RNE Bikaner.

बीकानेर से अलसुबह बुरी खबर आई है। यहां एक वाहन की टक्कर से बुरी तरह घायल व्यक्ति को पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया है। डॉक्टर्स ने इसे मृत घोषित किया है।

दुर्घटना जयपुर-श्रीगंगानगर बाइपास रोड पर होना बताया गया है। समाजसेवी और पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा ने बताया कि पीबीएम हॉस्पिटल लाये गए शख्स की पहचान के प्रयास हो रहे हैं। पुलिस भी जानकारी हासिल करने में जुटी है। फिलहाल शव मोर्चरी में रखवाया गया है।