Skip to main content

KOLAYAT : किसानो को बायोगैस के फायदो तथा उन्नत खेती के बारे में दी जानकारी

RNE, KOLAYAT (BIKANER) .

चूरू जिले के रतननगर, ऊंटवालिया, खारिया बास व देपालसर गांवों में मिशन बायोगैस को लेकर किसानों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई। जिसमे किसानो को बायोगैस के फायदो तथा उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी गई।

उरमूल सीमांत समिति, बज्जू के समन्वयक रविंद्र कुमार चतुर्वेदी ने उक्त गांवों के किसानों को जैविक खेती हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से संचालित मिशन बायोगैस परियोजना के बारे में किसानों को जानकारी दी गयी। चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि फार्म इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से संचालित परियोजना के माध्यम से किसानों को मिशन बायोगैस से जोड़ा जायेगा। मिशन बायोगैस के तहत किसानों के बायोगैस यूनिट लगाये जायेंगे। जिससे उनको प्रतिदिन 160 लीटर जैविक खाद और 4-5 घंटे रसोई गैस मिल पायेगी।

बैठक में रतननगर के समाजसेवी विनोद कुमार तंवर, देपालसर के किसान पवन कुमार सैनी, मदनलाल छिरंग, इन्द्रचंद सैनी, सत्यनारायण बाबल एवं गांव के युवा किसान उपस्थित थे।