Skip to main content

आज खास : पंचमी रात्रि 08.55 बजे तक, राहू काल दोपहर 12:40 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 26/06/2024

सम्वत् : 2081

मास : आषाढ कृष्ण पक्ष

तिथि : पंचमी रात्रि 08.55 बजे तक तत्पश्चात षष्ठी

वार : बुधवार

सूर्योदय : 05:43 AM

सूर्यास्त :  07:36 PM

ऋतू : ग्रीष्म

अयन : दक्षिणायन

दिनमान : 13/52/02 घंटे

नक्षत्र : धनिष्ठा दोपहर 01:05 बजे तक तत्पश्चात शतभिषा

योग : विष्कुम्भ प्रातः 06.14 बजे तक तत्पश्चात प्रीति 03:21 AM बजे तक तत्पश्चात आयुष्मान

करण : कौलव सुबह 10:03 बजे तक तत्पश्चात तैतिल रात्रि 08:55 बजे तक तत्पश्चात गर

चन्द्रमा : आज कुम्भ राशि में रहेगा

सूर्य : मिथुन राशि में रहेगा

राहू काल : आज दोपहर 12:40 बजे से दोपहर 02:24 बजे तक रहेगा

शिववास : नंदी पर रात्रि 08:55 बजे तक तत्पश्चात भोजन में

दिशा शूल : उत्तर दिशा में

पंचक आज पुरे दिन

दिन का चौघड़िया :

 मुहूर्त                 समय
    प्रारंभ    समाप्त
  लाभ  05:46 AM  07:30 AM
 अमृत  07:30 AM  09:13 AM
  काल  09:13 AM  10:56 AM
  शुभ  10:56 AM  12:39 PM
  रोग  12:38 PM  02:22 PM
 उद्वेग  02:29 PM  04:06 PM
  चर  04:06 PM  05:49 PM
  लाभ  05:49 PM  07:32 PM

         रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
  उद्वेग  07:32 PM  08:49 PM
   शुभ  08:49 PM  10:06 PM
  अमृत  10:06 PM  11:22 PM
   चर  11:22 PM  12:39 AM*
   रोग  12:39 AM*  01:56 AM*
  काल  01:56 AM*  03:13 AM*
  लाभ  03:13 AM*  04:30 AM*
 उद्वेग  04:30 AM*  05:46 AM*
* अगला दिन

मेष राशि : कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों के साथ कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपकी सलाह से लोगों के काम बनेंगे। रुके हुये कार्यों को पूरा करने का तनाव हो सकता है। पुराने सम्पर्कों का आप उत्तम लाभ उठा सकते हैं।

वृषभ राशि : आज आपको पहले किये गये परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बहु प्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिल सकती है। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ायेंगे और आपसे किसी महत्वपूर्ण विषय पर राय भी लेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रबन्धन कौशल की प्रशंसा होगी।

मिथुन राशि : आज आप मानसिक रूप से अशान्त महसूस कर सकते हैं। दूसरों से अपनी तुलना न करें। इससे आपमें हीन-भावना घर कर सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। जीवनसाथी के करियर को लेकर समस्या दूर होगी।

कर्क राशि : आज अपनी दिनचर्या के प्रति लापरवाही न रखें। घर में अकेलापन और बोरियत जैसा अनुभव हो सकता है। अपने काम के प्रति उदासीनता के कारण परेशान हो सकते हैं। आज बहुत महत्वपूर्ण कार्यों से दूरी बनाकर रखनी चाहिये। दूसरों पर आपको ज्यादा निर्भर नहीं रहना चाहिये।

 

सिंह राशि : आज व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा हो सकती है। वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। सन्तान के प्रति विश्वास बनाये रखें। आपके ऊपर काम का दबाव कम होगा। व्यवसाय में कुछ नया परिवर्तन कर सकते हैं।

कन्या राशि : बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। उधार धन के लेन-देन से आपको बचना चाहिये। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिजनों के प्रति अच्छा व्यवहार रखें। योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित कर पायेंगे।
तुला राशि : परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। सेहत का ध्यान रखें क्योंकि सर्दी और कफ की समस्या हो सकती है। सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहेंगे। भोजन में शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। आपकी बुद्धि और ज्ञान की प्रशंसा होगी। नये व्यवसाय में आपका मन लगेगा।
वृश्चिक राशि : आज आपको काफी सावधान रहना होगा। जिन लोगों पर आप आँख-मूंदकर भरोसा करते हैं हो सकता है वही आपको धोखा दे दें। बदहज़मी और गैस से बचने के लिये पौष्टिक भोजन का सेवन करें। व्यावसायिक तनाव को घर पर न आने दें। धार्मिक अनुष्ठानों में आप रुचि लेंगे। नया वाहन खरीद रहे हैं तो उसके विषय में पूरी जानकारी ले लें।
धनु राशि : युवाओं को नये करियर के अवसर मिलेंगे। राजनीतिक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अपने मन की करें दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध मधुर होंगे।

मकर राशि : फाइनेंस सम्बन्धी कार्यों को लेकर परेशानी होगी। महत्वपूर्ण पेपर्स को सँभाल कर रखें। रिश्तेदारों से आपको मिलना पड़ सकता है। आपकी उपलब्धियों के कारण लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर चिन्तित रहेंगे।

कुम्भ राशि : आपके सभी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। कमीशन से सम्बन्धित कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

मीन राशि : आप दूसरों की सेवा में मन लगायेंगे। गलत खान-पान के कारण सेहत खराब हो सकती है। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेस में खराबी आ सकती है। नया काम शुरू करने में कठिनाई होगी।