Skip to main content

बजट में कोलायत क्षेत्र की प्रमुख घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

RNE News Kolayat

राजस्थान सरकार की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की ओर से प्रस्तुत बजट पर कोलायत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि यह सर्व स्पर्शी-सर्व समवेशी बजट है। खासतौर पर कोलायत क्षेत्र को भी बजट में कई ऐसी सौगातें दी गई हैं जिनके लिए कोलायत विधायक अंशुमानसिंह भाटी ने समय-समय पर आवाज उठाई थी।

पूर्व प्रधान जयवीर सिंह भाटी, भाजपा मंडल अध्यक्ष छगन लाल प्रजापत, भूप सिंह भाटी, मंगेज सिंह भाटी, खिन्दासर पूर्व सरपंच प्रभात सिंह भाटी, कन्हैयालाल सांखी, जेठू सिंह राठौड, धर्मवीर गिरि, मोहन लाल ढाल ने कहा कि यह बजट प्रदेश को देश के अग्रणी प्रदेश में लाकर खड़ा कर देगा। बजट में प्रत्येक वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है।

इन नेताओं ने कहा, मुख्य रूप से प्रदेश के अन्नदाता, देश का भविष्य युवा तथा महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को आगे रखा गया है। क्षेत्र की प्रमुख घोषणाओ में नोखड़ा में 220 केवी जीएसएस, केहरली में 132 केवी जीएसएस, कपिल सरोवर के सौंदर्यकरण व आधारभूत सुविधाओं के कार्य, बज्जू को उपजिला अस्पताल में क्रमोन्नत, विधानसभा में 5 करोड़ से सड़को का मरम्मत कार्य प्रमुख है।