Skip to main content

अन्नपूर्णा ने मोदी सरकार, सुमित गोदारा ने भजन सरकार के बजट की बारीकियाँ बताईं

  • अन्नपूर्णा ने मोदी सरकार, सुमित गोदारा ने भजन सरकार के बजट की बारीकियाँ बताईं
  • केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने में गति देगा : अन्नपूर्णा देवी
  • भजनलाल सरकार की अगुवाई में राजस्थान एक विकसित प्रदेश होगा :  सुमित गोदारा
  • बीकानेर से वंदे भारत चलेगी, सोलर-सिरेमिक हब होगा : अर्जुनराम मेघवाल

RNE Bikaner.

रविवार को बीकानेर में जुटे केन्द्र और राज्य सरकार के मंत्रियों सहित भाजपा नेताओं ने दोनों सरकारों के बजट की बीरिकियों पर बात करते हुए इन्हें सर्वहित के साथ ही देश को विकास के रास्ते पर आगे जाने वाला बजट बताया।

बीकानेर के प्रबुद्ध वर्ग से बजट पर बात :

आम बजट पर आज बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में बजट परिचर्चा कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी यादव उपस्थित रही जिसमे बीकानेर के व्यापारी, डॉक्टर, वकील, सी.ए, बुद्धिजीवी वर्ग के साथ बजट पर परिचर्चा हुई। केंद्रीय महिला बाल विकास कैबिनेट मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव ने कहा केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने में नई दिशा और गति प्रदान करेगा। आज राजस्थान में पांच साल की निराशा के बाद डबल इंजन की सरकार आई है डबल इंजन की सरकार आपके प्रदेश का विकास करेगी ये डबल इंजन की सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करेगी। यह महिला, युवा, किसान, गरीब सबके विकास और विश्वास का बजट है।

सितंबर में बीकानेर से वंदे मातरम ट्रेन :

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बजट पर परिचर्चा में कहा बीकानेर के लिए बढ़ी घोषणा आज करता हूं सितंबर से बीकानेर में वंदे भारत ट्रेन चलेगी। बीकानेर सिरेमिक हब बनेगा, सोलर हब के रूप में बीकानेर विकसित हुआ है हर घर सोलर के माध्यम से आज तेजी से सोलर का काम हो रहा है। देशनोक करणी माता मंदिर, कोलायत कपिल मुनि धाम पर्यटन क्षेत्र में मजबूत होगा। नरेंद्र मोदी सरकार हर वर्ग हर क्षेत्र को मजबूत करने में लगी है सेंट्रल विस्टा के माध्यम से सभी मंत्रालय सभी विभाग के छत के नीचे रहेंगे।

अग्निवीर पर विपक्ष को आड़े हाथ लिया :

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम ने कहा, अग्निवीर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की योजना है पर विपक्ष को हर विषय पर राजनीति करनी है इस लिए वो इसका विरोध करने के साथ युवा के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

 

सुमित गोदारा ने बताया-ऐसा होगा राजस्थान :

  • राजस्थान खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने कहा, राजस्थान एक विकसित प्रदेश होगा।
  • जलजीवन मिशन में 15 हजार करोड़ के कार्य आगामी दिनों में किए जाएंगे।
  • 2027 तक किसान को 6 घंटे दिन में लाइट मिलेगी, लाइट कटौती से छुटकारा मिलेगा।
  • बीकानेर से कोटपुतली तक 295 किलोमीटर तक ग्रीन कोरिडोर सड़क बनेगी।
  • 450 रूपये में उज्जवला गैस मिलने लगी है।
  • किसान को गेहूं का समर्थन मूल्य सबसे पहले राजस्थान में मिला है।
  • 650 करोड़ रुपए राजस्थान सरकार ने किसानों को खाते में डाले है।
  • सरकार बनते ही तीसरे महीने पेट्रोल-डीजल के दाम कम किए है।

सुराणा के संयोजन में हुई मीटिंग :

भाजपा के शहर मंत्री मनीष सोनी ने बताया कि शहर भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा के संचालन में हुई इस बजट परिचर्चा में विधायक सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश मंत्री भाजपा वासुदेव चावला, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, संगठन प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री, श्याम सुंदर चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप, जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, विजयसिंह राठौड़, महेश मूंड, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, विजय उपाध्याय, जितेंद्र राजवी, स्वाई सिंह, सांगीलाल गहलोत, देवीलाल मेघवाल आदि उपस्थित रहें।