Skip to main content

Nokha BJP : संचेती की अध्यक्षता में मीटिंग, भट्टड़ ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा

नोखा शहर की बदहाली पर पालिका के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

RNE Nokha.

नोखा भाजपा शहर मंडल की वृहद कार्य समिति का आयोजन मंडल अध्यक्ष डॉ महेंद्र संचेती की अध्यक्षता में किया गया। अध्यक्ष संचेती ने कहा, 10 वर्षों में मोदी जी द्वारा जो कार्य देशहित में किए गए उन्हें जनता के बीच में ले जाएं और केंद्र सरकार की जन उपयोगी नीतियों व योजनाओं को जनता के अंतिम छोर तक पहुंचाएं।

जिला उपाध्यक्ष आसकरण भट्टड़ ने राजनीति प्रस्ताव रखा जिसमें भजनलाल सरकार द्वारा राजस्थान के विकास हेतु जो कदम उठाए गए हैं उनकी प्रशंसा की। भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान की जो परिकल्पना भजनलाल सरकार ने देखी उसे साकार रूप देने का आहान किया। मंडल के उपाध्यक्ष सुनील पुनिया व नरेन्द्र राजपुरोहित ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

मंडल महामंत्री रमेश नाथ , महामंत्री नरेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष राम सोनी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गणपत सोनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष कैलाश कठातला, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुल अली, पार्षद प्रतिनिधि गंगाराम, पूर्व पार्षद मंगलाराम वाल्मीकि, अमित पंचारिया, मनोज वाल्मीकि, श्रवण पंचारिया, पूनम जोशी, वासुदेव आदि उपस्थित थे । नोखा नगरपालिका द्वारा सफाई व सड़क व्यवस्था चरमराई है उसके प्रति निंदा प्रस्ताव पारित किया।