Skip to main content

बीकानेर: 17 वर्ष की युवती, 14 साल के किशोर और 22 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की

RNE, Bikaner.  

बीकानेर में बीते 36 घंटों में तीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनों अलग-अलग मामलों में आत्महत्या करने वालों में एक लड़की और लड़का जहां नाबालिग है वहीं एक युवक की उम्र 22 वर्ष है।

वाराणसी निवासी युवती ने उदासर में  फांसी लगाई:

बीकानेर के उदासर स्थित डिफेंस कॉलोनी में 17 वर्षीय युवती अंजली पुत्री राम आसरे फंदे से झूल गई। रामआसरे मूल रूप से उत्तरप्रदेश के वाराणसी में चोलापुर के रहने वाले हैं। सेवा के चलते बीकानेर के मिलिट्री एरिया डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं। घर पर बेटी के फांसी लगाने की सूचना मिलने पर उसे मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। जयनारायण व्यास कॉलोनी था

14 वर्ष का किशोर फंदे से झूला:

बीकानेर के ही गोगागेट इलाके में एक 14 वर्षीय किशोर के फंदे से झूलने की जानकारी भी सामने आई है। कोटगेट थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदरों का बास निवासी 14 वर्षीय अभिषेक ने फंदे से झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस को दी रिपोर्ट में मृतक के पिता राकेश पंडित ने बताया है कि उसके पास पत्नि का फोन आया कि बेटे ने घर के कमरे में फांसी लगा ली है। मैं अपने भतीजे राहुल के साथ टैक्सी लेकर घर गया। अभिषेक पंखे के हुक से चुन्नी का फंदा बनाकर लटका हुआ था। फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। पीबीएम हॉस्पिटल ले गया जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

22 वर्षीय युवक ने जीवनलीला समाप्त की:

छबीली घाटी निवासी 22 वर्षीय युवक संजय पुत्र मांगीलाल खत्री की भी फंदे से झूलकर जान जाने की घटना सामने आई है। कोतवाली थाना पुलिस ने मृतक के पिता ने बताया कि बेटे ने घर के कमरे में पंखे के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।