Skip to main content

RPSC : 04 परीक्षाओं के कैलेंडर जारी 825 पदों पर होगी भर्तियां

** 825 पदों की भर्तियां की जायेगी
** साक्षात्कार भी शुरू होंगे

RNE, Network

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर इन दिनों नई भर्तियों को लेकर सक्रिय है। लगातार भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित कर रहा है और जिन परीक्षाओं के परिणाम आ गये हैं, उनके साक्षात्कार करा रहा है।

लोक सेवा आयोग, अजमेर सितम्बर से दिसम्बर माह की 3 महीनें की अवधि में कई प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित कर रहा है। 4 परीक्षाओं का कैलेंडर जारी हो चुका है। इन परीक्षाओं के माध्यम से 825 पदों पर भर्तियां होगी और रोजगार मिलेगा। लोक सेवा आयोग यदि समय रहते आरएएस मेंस परीक्षा – 2023 का नतीजा निकलता है तो आगामी दो – तीन माह में साक्षात्कार भी शुरू करेगा।

यह परीक्षाएं आयोजित होगी:

** सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा। 8 से 12 और 14 से 19 सितंबर तक होगी। कुल 200 पद है।
** प्रोग्रामर प्रतियोगी परीक्षा। ये परीक्षा 27 अक्टूबर को आयोजित होगी। कुल पद 216 हैं।
** प्राध्यापक विद्यालय परीक्षा। 17 से 21 सितंबर तक आयोजित होगी। कुल पद 52 है।
** वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा। ये परीक्षा 28 से 31 दिसम्बर तक आयोजित होगी। कुल पद 347 है।