Skip to main content

मौसम : गर्मी से दूर थी बुधवार की सुबह, खुला आकाश

  • दो दिन जिलों के लिए अलर्ट, बीकानेर में पारा 40 पार

RNE, BIKANER. 

मंगलवार को दिन भर तेज गर्मी रहने के बाद बीकानेर की रात थोड़ी ठंडी हुई। उसका असर सुबह तक भी था। सुबह ज्यादा ठंडी तो नहीं थी मगर गर्मी का अहसास कम था। खुला आकाश था। इस कारण बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले हुए थे।

दो दिन का 24 जिलों में अलर्ट

प्रदेश में इस सीजन का आखिरी मानसून सक्रिय हो रहा है। मौसम केंद्र ने 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार 26 से 27 सितम्बर तक मानसून की आखिरी बारिश होगी।

बीकानेर में अधिक रहा तापमान

बीकानेर कल ज्यादा गर्म रहा। कल दिन का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री तक जा पहुंचा। न्यूनतम तापमान भी 28. 6 डिग्री हो गया। मौसम केंद्र के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहा।