Skip to main content

मौसम : खुले आकाश ने किया गुरुवार का स्वागत, गर्मी भी कम थी

  • रात हो जाती है ठंडी, 11 जिलों के लिए आज अलर्ट

RNE, BIKANER 

बीकानेर में खुले आकाश ने आज गुरुवार का स्वागत किया। हवा तो नहीं थी मगर गर्मी का भी अहसास नहीं था। रात अब दिन की अपेक्षा ठंडी रहने लगी है, जिसका असर सुबह तक भी रहता है। अच्छे मौसम के कारण लोग भी अच्छी संख्या में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे।

11 जिलों के लिए अलर्ट

पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। वहीं पूर्वी राजस्थान के जिलों में मौसम विभाग ने गुरुवार से बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी कुछ जिलों में बारिश का दौर चला।

मौसम केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार जैसलमेर, आंशिक बाड़मेर, जोधपुर जिले के बाद अब मानसून श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, जालौर, पाली और सिरोही के कुछ हिस्सों से मानसून विदा हो गया है।

बीकानेर में पारा 40 पार

मानसून के कमजोर पड़ते ही बीकानेर में पारा बढ़ने लगा है। कल तो ये 40 पार कर गया। कल दिन का अधिकतम तापमान 40.6 व न्यूनतम तापमान 29. 3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा।