Skip to main content

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राजेश कुमार व्यास ने किया फिल्म का निर्देशन

RNE, BIKANER

राजस्थानी भाषा के कवि, नाटककार, आलोचक डॉ अर्जुन देव चारण के साहित्यिक व्यक्तित्त्व व कृतित्त्व पर बनी फिल्म का कल 28 सितम्बर को श्रीगंगानगर में प्रदर्शन होगा।

साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के लिए इस फिल्म का निर्देशन राजस्थान के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राजेश कुमार व्यास ने किया है। डॉ चारण एनएसडी के कार्यवाहक अध्यक्ष, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष रहे हैं और वर्तमान में वे साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक हैं।

उनके व्यक्तित्त्व व कृत्तित्व पर बनी फिल्म ‘ घर तो नाम है एक भरोसे का ‘ का प्रदर्शन कल श्रीगंगानगर की नोजगे पब्लिक स्कूल में होगा। सृजन सेवा संस्थान के सचिव कृष्ण कुमार ‘ आशु ‘ ने बताया कि नोजगे पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में सांय 7 बजे फिल्म का प्रदर्शन विद्यार्थियों के लिए होगा। ताकि वे राजस्थानी के इस रचनाकार व साहित्य के बारे में वृत्तचित्र से जानकारी प्राप्त कर सकें।