Skip to main content

केरल में मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज मिला

RNE NETWORK
मंकीपॉक्स के तेजी से फैलने वाले और जानलेवा स्ट्रेन की मौजूदगी की पुष्टि के बाद केरल के एक और व्यक्ति के इससे संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एनारकुलम में भर्ती मरीज की रिपोर्ट शुक्रवार को पोजेटिव आई है। इससे चिंता बढ़ गई है।


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीड़ित की हालत स्थिर है। इससे पहले 18 सितम्बर को ही मल्लपुरम के 38 वर्षीय व्यक्ति के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वह दुबई से लौटा था। इस व्यक्ति में मंकीपॉक्स का क्लाड 1 बी स्ट्रेन पाया गया था। इसे बेहद संक्रमण फैलाने वाला स्ट्रेन घोषित किया गया है। देश मे अब तक 3 मरीज मिल चुके हैं।