Skip to main content

मौसम : नवरात्रा की पहली सुबह सुहावनी, ठंडी हवा, आकाश साफ

  • मौसम ठंडा रहा, दिन में मौसम शुष्क रहेगा

RNE BIKANER. 

नवरात्रा के पहले दिन की सुबह सुहावनी थी। आज सुबह का मौसम बहुत अच्छा था। ठंडी हवा चल रही थी और आकाश साफ था। इस कारण गर्मी व उमस का जरा भी अहसास नहीं हो रहा था। रात भी ठंडी हो गई थी। बीकानेर में मौसम बदलता हुआ साफ नजर आ रहा है। अच्छा मौसम होने के कारण लोग बड़ी संख्या में घर से बाहर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे।

राज्य में भी बारिश नहीं

बीते 24 घन्टे में राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश होने के समाचार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में बादल थे और हवा भी चल रही थी मगर मध्यम या तेज बारिश कहीं नहीं थी।

बीकानेर में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम आमतौर पर शुष्क ही बना रहेगा। कल दिन में अधिकतम तापमान 40.4 तो न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री रहा।