Skip to main content

बहन ने भाई को हराया, दादा की विरासत नाम कर ली

वाह रे राजनीति
RNE NETWORK

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार काफी उलटफेर हुआ है। एक तरफ राजनीतिक कारण से पारिवारिक रिश्ते दरके हैं वहीं कईयों ने विरासत अपने नाम कर ली है।


राजनीतिक विरासत की जंग का शानदार उदाहरण बनी हरियाणा की तोशाम विधानसभा सीट। ये सीट परंपरागत रूप से हरियाणा के विकास पुरुष, कांग्रेस के दिग्गज नेता स्व बंसीलाल चौधरी की है। उनका व बाद में उनके परिवार का ही यहां कब्जा रहा है।

कब्जा तो इस बार भी परिवार का ही रहा है, मगर जंग पोते और पोती में हुई। बंसीलाल के पोते अनुरुद्ध ने विरासत अपने पास रखने के लिए यहां से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। भाजपा ने उनके सामने बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी को मैदान में उतार दिया।

अब पोते और पोती में राजनीतिक विरासत की जंग छिड़ गई। यहां बाजी पोती ने जीती। तोशाम सीट भाजपा की श्रुति चौधरी ने अपने चचेरे भाई अनिरुद्ध को 14311 वोटों से हराकर जीत ली और बंसीलाल की विरासत अपने नाम कर ली।