Skip to main content

डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर ने जारी किये आदेश

RNE, NETWORK.

केंद्रीय कर्मियों को मोदी सरकार ने दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा दे दिया है। केंद्र सरकार की ओर से ग्रुप बी और ग्रुप सी कार्मिकों के साथ ही अर्धसैनिक बलों और आर्म्ड फोर्सेस के कर्मियों के लिए बोनस के आदेश जारी कर दिए है।

बोनस राशि कर्मचारियों के मूल वेतन के आधार पर तय की जाती जिसकी अधिकतम राशि 7000 रु तय की गई है। इस संबंध में डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर की ओर से जानकारी देते हुए कहा गया है कि लेखा वर्ष 2023-24 के लिए 30 दिनों की सैलरी के बराबर गैर-उत्पादकता से जुड़ा बोनस

ग्रुप सी के कर्मियों और ग्रुप बी के सभी नॉन गजटेड कर्मचारी जो किसी भी उत्पादकता से जुड़े बोनस का लाभ नहीं ले रहे हैं उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। सरकार की इस घोषणा का कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत करने के साथ ही सरकार का आभार प्रकट किया है।