Movie prime

बीकानेर: हवा ऐसी ठंडी चली कि पंखें बंद करवा स्वेटर निकलवा दिये, माउंट आबू में पारा 10 से नीचे

 
  • सीजन में पहली बार नवंबर जैसा तापमान
  • न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री तक नीचे गिरा
  • संभाग में कोहरे का डेरा
RNE Bikaner आखिरकार रविवार सुबह बीकानेर में नवंबर वाली ठंड आ ही गई। पूरे संभाग में कोहरा छा गया और बीकानेर का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि यह नवंबर में बीकानेर के औसतन तापमान 14.4 डिग्री से अब भी लगभग एक डिग्री ज्यादा है लेकिन इस महीने में पहली बार तापमान इस निचले स्तर पर आया है। इससे पहले पिछले सप्ताहभर में न्यूतम तापमान 18.4 से 20.2 डिग्री सेल्सियस के बीच चलता रहा। मतलब यह कि न्यूतम तापमान औसतन से तीन से छह डिग्री तक ऊपर रहा। इतना ही नहीं शनिवार को बीकानेर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री था जो नवंबर के सामान्य औसत के बराबर था। यह भी पिछले कई दिनों में पहली बार औसत के बराबर आया। बीकानेर: हवा ऐसी ठंडी चली कि पंखें बंद करवा स्वेटर निकलवा दिये, माउंट आबू में पारा 10 से नीचे बीकानेर: हवा ऐसी ठंडी चली कि पंखें बंद करवा स्वेटर निकलवा दिये, माउंट आबू में पारा 10 से नीचे यूं मौसम ने पलटी खाई: हालांकि हवा में हलकी ठंडक कई दिनों से सुबह-सुबह लग रही थी लेकिन इसके तेवर तीखे नहीं थे। न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग तीन डिग्री अधिक चल रहा था। रविवार सुबह पहली बार इस सीजन में नवंबर वाली ठंड का अहसास हुआ। हवा ऐसी ठंडी चली कि पंखें तो बंद करने ही पड़े स्वेटर भी निकल आया। अलसुबह कई जगह धूणियां (अलाव) भी नजर आये। बीकानेर: हवा ऐसी ठंडी चली कि पंखें बंद करवा स्वेटर निकलवा दिये, माउंट आबू में पारा 10 से नीचे बीकानेर: हवा ऐसी ठंडी चली कि पंखें बंद करवा स्वेटर निकलवा दिये, माउंट आबू में पारा 10 से नीचे ये है पिछले सात दिनों का तापमान ट्रेंड: बीकानेर: हवा ऐसी ठंडी चली कि पंखें बंद करवा स्वेटर निकलवा दिये, माउंट आबू में पारा 10 से नीचे बीकानेर: हवा ऐसी ठंडी चली कि पंखें बंद करवा स्वेटर निकलवा दिये, माउंट आबू में पारा 10 से नीचे बीकानेर के तापमान की कुछ खास बातें:
  • 0.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा 30 नवंबर 1937 को। यह नवंबर में अब तक का सबसे कम तापमान है।
  • 38.5 डिग्री अधिकतम तापमान रहा 2 नवंबर 2001 को। यह बीते 10 सालों में नवंबर महीने में सबसे अधिक तापमान रहा।
  • 31.2 डिग्री सेल्सियस रहता है नवंबर में बीकानेर का औसतन अधिकतम तापमान।
  • 14.4 डिग्री सेल्सियस रहता है नवंबर में बीकानेर का औसतन न्यूनतम तापमान।
  • 1.2 मिमी औसतन बारिश होती हैं नवंबर में।
बीकानेर: हवा ऐसी ठंडी चली कि पंखें बंद करवा स्वेटर निकलवा दिये, माउंट आबू में पारा 10 से नीचे राजस्थान में आज का मौसम: रविवार सुबह पूरे राजस्थान में मौसम ने पलटा खाया है। माउंट आबू में पारा 10 से नीचे होते हुए 9.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सिरोही में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री पर पहुंचा। जयपुर और बीकानेर संभाग में घना कोहरा दर्ज किया गया। बीते दिन राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 33.8 डिग्री दर्ज हुआ। बीकानेर: हवा ऐसी ठंडी चली कि पंखें बंद करवा स्वेटर निकलवा दिये, माउंट आबू में पारा 10 से नीचे बीकानेर: हवा ऐसी ठंडी चली कि पंखें बंद करवा स्वेटर निकलवा दिये, माउंट आबू में पारा 10 से नीचे बीकानेर: हवा ऐसी ठंडी चली कि पंखें बंद करवा स्वेटर निकलवा दिये, माउंट आबू में पारा 10 से नीचे बीकानेर: हवा ऐसी ठंडी चली कि पंखें बंद करवा स्वेटर निकलवा दिये, माउंट आबू में पारा 10 से नीचे
News Hub