Skip to main content

कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका प्रयागराज महाकुंभ जायेंगे, संभावना है कि 19 या 20 को कर सकते हैं गंगा स्नान

RNE Network

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रयागराज महाकुंभ में जा सकते हैं। उनके साथ सांसद प्रियंका गांधी भी रहेगी। उनके संगम में डुबकी लगाने की संभावना है। हालांकि तारीख अभी तय नहीं है मगर माना जा रहा है कि वे 19 या 20 को संगम में डुबकी लगा सकते हैं।

कांग्रेस के नेता राहुल का कार्यक्रम अभी तय किया जा रहा है। राहुल गंगा स्नान के बाद मौनी अमावस्या हादसे में जान गंवाने वालों के घर भी सांत्वना देने जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि पहले उनका 16 फरवरी को प्रयागराज आने का कार्यक्रम तय हो रहा था, मगर उस दिन रविवार था और भीड़ अधिक होने की संभावना थी, इस कारण कार्यक्रम तय नहीं हुआ।

अब 19 या 20 फरवरी को राहुल और प्रियंका संगम में डुबकी लगाने आ सकते हैं, ऐसा स्थानीय पार्टी नेताओं का भी कहना है। राहुल व प्रियंका प्रयागराज में शंकराचार्य से भी मिल सकते हैं। उनकी मुलाकात को तय किया जा रहा है।