Skip to main content

रात को तेज हवा संग आई बारिश से सुबह मौसम ठंडा, आज शुष्क रहेगा मौसम

  • एक पश्चिमी विक्षोभ का असर, रात को चली तेज हवा, बारिश
  • सप्ताहांत पर बढ़ेगा तापमान

RNE Network

कल रात 8. 25 मिनट पर तेज हवा के साथ आई बारिश ने रात के तापमान को अचानक गिरा दिया, वहीं सुबह भी मौसम ठंडा रहा। पिछले दिनों की अपेक्षा पारा 3 से 4 डिग्री तक गिर गया। सुबह हल्की ठंडी हवा चलने से मौसम में गर्मी का अहसास पूरी तरह से समाप्त हो गया था। बदले मौसम के कारण लोगों ने अब मॉर्निंग वॉक के लिए भी निकलना आरम्भ कर दिया है।पश्चिमी विक्षोभ का असर:

पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण राज्य के मौसम में यह बदलाव आया है। बीकानेर, भरतपुर संभाग में कहीं ओलावृष्टि तो कहीं तेज हवा के साथ बारिश हुई है। पश्चिमी राजस्थान के अनेक जिलों में इससे तापमान गिरा है और अधिकतम तापमान 35 से नीचे आ गया। रात का तापमान गिरने से गर्मी से राहत मिलेगी। यह मौसम सप्ताह के अंत तक रहेगा।बीकानेर आज शुष्क रहेगा:

मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर में आज तापमान कम रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम शुष्क ही रहेगा।