
चांद की ऊपरी सतह का तापमान मापने का श्रेय भारत को, भारत की अंतरिक्ष के क्षेत्र में है ये बहुत बड़ी उपलब्धि
RNE Network
भारत के चंद्रयान – 3 मिशन की सफलता में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। लैंडर विक्रम के पे – लोड ( वैज्ञानिक उपकरण ) चन्द्र सरफेस थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट ( चेस्ट ) ने पहली बार चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह का तापमान मापन किया था।चंद्रयान – 3 की लैंडिंग के बाद चेस्ट पे लोड ने चंद्रमा की मिट्टी में प्रवेश किया और एक चन्द्र दिवस ( 24 अगस्त से 2 सितम्बर 2023 ) में हर सेकंड के अंतराल पर ऊपरी सतह के तापमान का 10 सेंटीमीटर की गहराई तक मापन किया।