Skip to main content

सऊदी अरब ने भारत के लिए एक बार खोला हज पोर्टल, 10 हजार हज यात्रियों के लिए ही खोला जायेगा पोर्टल

RNE Network.

सऊदी अरब हज मंत्रालय ने एक बार फिर भारत के निजी हज यात्रियों के लिए हज पोर्टल ( नुसुक पोर्टल ) खोलने पर सहमति व्यक्त की है। हालांकि ये मीना में मौजूद स्थान की उपलब्धता के आधार पर 10 हजार हज यात्रियों के लिए ही खोला जायेगा।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को सऊदी अरब ने भारत के निजी हज कोटे में 80 फीसदी की कटौती की घोषणा की थी। जिसके बाद से महबूबा मुफ्ती सहित कुछ नेताओं ने इसके आवाज उठाते हुए विदेश मंत्रालय से आग्रह किया था कि वो इस मामले को सऊदी सरकार के समक्ष उठाये ताकि समस्या का समाधान निकल सके।अब अल्पसंख्यक मंत्रालय ने एक्स पर कुछ पोस्ट के जरिये जानकारी दी है कि भारत के प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत से जाने वाले हज यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।