Skip to main content

ठाकरे का आया रिएक्शन, 19 साल बाद फिर साथ आ सकते हैं राज-उद्धव ठाकरे

RNE Network.

महाराष्ट्र की राजनीति में शिव सेना व ठाकरे परिवार का बड़ा वर्चस्व है। बाला साहेब ठाकरे ने महाराष्ट्र के घर घर तक शिव सेना को पहुंचाया था। उनकी सरपरस्ती में ही राज ठाजरे व उद्दव ठाकरे पले और बड़े हुए। बाद में दोनों भाईयों की राह अलग अलग हो गई।

महाराष्ट्र में एक बार फिर उद्धव व राज ठाकरे साथ आ सकते हैं। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना चीफ राज ठाकरे ने शनिवार को इस बात का संकेत दिया। राज ठाकरे ने कहा, हमारे बीच राजनीतिक मतभेद है, विवाद है, झगड़े हैं, लेकिन यह सब महाराष्ट्र के आगे बहुत छोटी चीज है।

महाराष्ट्र और मराठी लोगों के हित के लिए साथ आना कोई बहुत बड़ी मुश्किल नहीं है। राज ठाकरे ने अभिनेता व निर्देशक महेश मांजरेकर के यू – ट्यूब चेनल पर यह बात कही। महेश मांजरेकर ने राज से उद्धव के साथ गठबंधन पर सवाल किया था। इस पर राज ठाकरे ने कहा कि किसी बड़े मकसद के आगे हमारे बीच की लड़ाईयां छोटी है। इधर, उद्धव का रिएक्शन आया है कि मेरी तरफ से कोई झगड़ा नहीं था।