
भोपाल में अमरनाथ यात्रियों के हौसले बुलंद, यात्रा का पंजीकरण करा रहे श्रद्धालु
RNE Network.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी अमरनाथ की यात्रा की चाह रखने वाले यात्रियों के हौसले बुलंद हैं। हमले के तीसरे दिन गुरुवार को भी यात्रा के लिए पंजीयन कराने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
इसमें युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। भोपाल में तीन जगह ऑफलाइन पंजीयन हो रहे हैं। तीनों जगहों पर पहले की तरह कतारें लगी रही। कतार में लगे लोग बोले, यात्रा को लेकर हम अपना इरादा नहीं बदलेंगे। भोलेनाथ हमारी रक्षा करेंगे। हमें सेना और सरकार पर पूरा भरोसा है।