Skip to main content

अमित शाह के घर पर भाजपा संगठन को लेकर अहम बैठक हुई, संगठन महामंत्री बी एल संतोष, नड्डा व संध के अधिकारी उपस्थित

RNE Special.

भाजपा संगठन के चुनाव को लेकर अब गतिविधियां तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कई कारणों से अब तक टलता रहा है, लगता है अब उस पर कोई ठोस निर्णय होने वाला है।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर कल एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा, संगठन महामंत्री बी एल संतोष व संघ के कुछ अधिकारी भी शामिल हुए। इस बैठक में संगठन को लेकर अहम मंथन हुआ। पार्टी अध्यक्ष का चुनाव होना है, इस कारण अब गतिविधियां तेज हो गई है। पहले दिल्ली चुनाव और फिर पहलगाम की आतंकी घटना होने के कारण अध्यक्ष का चुनाव टल गया था।

अब भाजपा को शीघ्र ही नया अध्यक्ष मिलेगा, ऐसी संभावना है। उसी पर मंथन के लिये कल गृहमन्त्री शाह के निवास पर अहम बैठक हुई है।