Skip to main content

MLA जेठानन्द की बताई जगह पर BDA ऑफिस नहीं बनाने से नाराज भाजपा नेता किराड़ू ने छेड़ा अभियान

  • कल बीकानेर में एक साथ 30 स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान

RNE Bikaner.

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) घोषित होने से बीकानेर में शुरू हुई राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले इस घोषणा के श्रेय लेने की होड़ भाजपा के ही विधायक और दूसरे नेताओं के बीच रही अब BDA ऑफिस खोलने के मुद्दा गरमा रहा हैं।

हैरानी की बात यह है कि इस मुद्दे पर अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपा सड़क पर आती दिख रही है। कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर भाजपा में शामिल हुए नेता राजकुमार किराड़ू ने 14 अप्रैल आंबेडकर जयंती के दिन बीकानेर शहर में एक साथ 30 जगहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाने की घोषणा की है।

किराड़ू को भाजपा में विधायक जेठानन्द व्यास का समर्थक माना जाता है और विधायक जेठानन्द ने ही जोहड़बीड़ में BDA कार्यालय खोलने का विरोध जताते हुए चार जगहें सुझाई थी। विधायक की बताई चारों जगहों का सर्वेक्षण करने के लिए CMO ने आदेश दिया। बताया जाता है कि सीएमओ के आदेश के बाद भी प्रशासन जोहड़बीड में कार्यालय की तैयारी कर चुका है। ऐसे में अब किराड़ू ने इस मुद्दे पर जन जागरण अभियान चलाने की घोषणा की है।

यह है किराड़ू के तर्क :

किराड़ू ने अपने बयान में कहा है कि शहर से 20 किमी दूर जोहड़बीड़ में प्राधिकरण कार्यालय खोलने का निर्णय जनभावनाओं के विपरीत है। प्रशासन ने मुख्यमंत्री और विधायक जेठानन्द की उपेक्षा की है। इसके विरोध में 14 अप्रैल को शहर में 30 स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 15 अप्रैल को कलेक्टर के माध्यम से यह ज्ञापन मुख्यमंत्री को देंगे। बीकानेर की जनता चुप नहीं बैठेगी। यह हमारे हक और विकास की लड़ाई है।

जेठानन्द व्यास ने लिखी थी सीएम को चिट्ठी, CMO ने दिया था आदेश, देखें ये खबर :

MLA Jethanand on BDA : जोडबीड़ के प्रस्ताव रोके, सीएम के आदेश पर जेठानन्द की बताई चार जगह का सर्वे होगा