Skip to main content

Bikaner Loksabha Election 2024 : जेठानंद व्यास ने सहधर्मिणी के साथ वोट दिया, विजय आचार्य भी पहले मतदाताओं में

RNE, BIKANER .

वोट देने का उत्साह आम मतदाताओं में नहीं वरन नेताओं-जनप्रतिनिधियों में भी हैं। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने वोट देने से पहले अपनी पत्नी पानादेवी के साथ अपने निवास के पूजाघर में भगवान की आराधना-आरती की।

इसके बाद वे पत्नी व परिजनों, भाजपा नेताओं के साथ वोट देने निकले। बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने अपनी पत्नी के साथ वोट दिया। जुगलभवन के बूथ पर सबसे पहले वोट देने वालों में जेठानंद व्यास शामिल रहे।

भाजपा के शहर अध्यक्ष विजयकुमार आचार्य ने भी एनडी मॉडर्न स्कूल के बूथ पर वोट दिया। आचार्य उन गिने-चुने लोगों में थे जिन्होंने वोटिंग शुरू होते ही वोट दिया।